उरई, मई 4 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस की कोबरा मोबाइल टीम ने एक महिला का गुम हुआ पर्स 30 मिनट में ढूंढकर उसे सुरक्षित लौटा दिया। यह पुलिस की तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण है। दरअसल, एक महिला का पर्स अचानक कहीं गिर गया था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नदीगांव थाने की कोबरा मोबाइल टीम सक्रिय हो गई। कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और आरक्षक सरोज भार्गव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स को खोज निकाला। पुलिस ने पर्स मिलने के आधे घंटे के भीतर ही उसे महिला को सौंप दिया। अपना कीमती सामान सुरक्षित पाकर महिला ने पुलिस टीम को थैंक्यू बोला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.