आगरा, जून 24 -- जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त हुए 3.20 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ को मंगलवार को नष्ट कराया गया। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद जनपद पुलिस संबंधित माल को आगरा के एत्मादपुर स्थित भस्मक प्लांट पर लेकर गई, जहां मादक पदार्थ के नष्ट करने की कार्रवाई पूरी कराई गई। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपदीय पुलिस ने न्यायालयों से प्राप्त आदेशों के क्रम में नशीले पदार्थों के मामले में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत भिन्न-भिन्न मामलों से संबंधित 32047270 रुपये की कीमत के माल को नष्ट करने के आदेश न्यायालय से प्राप्त हुए थे। इसके बाद संबंधित माल एएसपी सुशील कुमार की उपस्थिति और कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आगरा के एत्मादपुर स्थित भस्मक प्लांट पर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 3.20 करोड़ रुपये की कीमत के मादक प...