फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- पलवल, संवाददाता। क्राइम ब्रांच होडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 26 संगीन मामलों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हरेंद्र उर्फ हररो निवासी बेढ़ा पट्टी होडल के रूप में हुई है। वह 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शिकायतकर्ता कमल रावत ने बताया था कि वह अपने साथियों के साथ अदालत जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.