चंदौली, सितम्बर 7 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम अलीनगर पंचफेड़वा के पास से गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर राजभर ग्राम बेला, थाना चोलापुर, वाराणसी का निवासी है।पुलिस के अनुसार बीते 15 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदौली की तरफ से एक नई टाटा इंट्रा पिकअप बिना नंबर प्लेट के गोवंश लादकर बिहार की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-2 पर जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सफेद और लाल रंग की पिकअप को रोका। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी अंधेरे व बारिश का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए थे। पुलिस ने वाहन से आठ मवेशी बरामद किए थे।इस मामले में थाना सै...