लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ,संवाददाता। विकासनगर पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी पर राजधानी के कई थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। विकासनगर पुलिस ने बताया कि रोहित सिंह सेक्टर एच जानकारीपुरम गुडंबा निवासी को स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक जनता पीजी कॉलेज कुंडा भैरोपुर जिला सुल्तानपुर स्कूल के पास तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उस पर उच्चाधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...