जहानाबाद, अप्रैल 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद की, जबकि करीब 2000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, मेहंदिया थाना पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर एवं पहलेजा नट बिगहा गांव में अवैध शराब का निर्माण एवं कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और पर्याप्त पुलिस बल के साथ दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इस्माइलपुर निवासी अशोक चौधरी के घर से करीब 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। वहीं पहलेजा नट बिगहा से लगभग 10 लीटर देसी शराब जब्त किया गया। इसके अलावा दोनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.