बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। मुजरिया पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की रकम 1,15,520 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने गहन पूछताछ और जांच के बाद खुलासा किया कि यह लूट फर्जी थी और आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से योजना बनाई थी। थाना पुलिस ने कोल्हाई व सराय मंशुख वाले रास्ते से अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर ग्राम दहलिया थाना परौर शाहजहाँपुर और विपिन पुत्र भगवानदास गांच नवादा श्यामपुर थाना जहांनाबाद पीलीभीत को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने मिलकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी "शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज की रिकवरी राशि हड़पने के लिए फर्जी लूट की सूचना दी थी।पूछताछ में अभियुक्त अभिनय मिश्रा ने बताया कि उसने और प्रबंधक विपिन ने मिलकर 25,510 रुपये ऑनलाइन कंपनी खाते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.