रुद्रपुर, मई 29 -- सितारगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान कुल 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें 18 वाहन चालकों का चालान किया है जबकि, दो वाहनों को सीज कर दिया। गुरुवार को सितारगंज के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में दो वाहनों को सीज कर दिया। जबकि बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने के मामले में 18 वाहनों का चालान किया है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...