रांची, अप्रैल 14 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात 21 अवैध गोवंशीय पशुओं को पिकअप वैन सहित जब्त किया। थाना प्रभारी सतीश पांडे ने बताया कि गश्ती टीम ने पिठोरिया आ रही पशु लदी पिकअप वैन को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। बरामद पशुओं को पुलिस ने जिम्मेनामा पर ग्रामीणों को सौंप दिया है। वहीं वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध पशु तस्करी के आठ मवेशी, पिकअप बरामद यह भी पढ़ें- गो तस्करी में शामिल वाहन चालक को पुलिस ने दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...