सहारनपुर, मार्च 8 -- नकुड़। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान करीब 20 लाख कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया चेकिंग के दौरान अंबेहटा से गांव चडाव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से सद्दाम व जुल्फान निवासी गांव घाटमपुर, नकुड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों की तलाशी पर कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत 18 से 20 लाख़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.