शामली, मार्च 27 -- कैराना। साइबर ठगी के शिकार युवक व उसके परिजनों के 2.08 लाख रुपये पुलिस ने वापस कराए हैं। नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी मौ. नवाजिश व उसके परिजनों के खातों से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 3,97,100 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। पीड़ित द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंकों से पत्राचार किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 2,08,800 रुपये की धनराशि वापस कराई। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.