पुलिस ने 19 साल से फरार हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आरा, मई 7 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पदमिनिया गांव से हत्या मामले के आरोपित मनोज यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित वर्ष 2007 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। फरारी के दौरान कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। यह भी पढ़ें- चार साल से फरार हत्या का आरोपित गिरफ्तार छापेमारी के दौरान आरोपित को उसके गांव पदमिनिया से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.