फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- सर्विलांस टीम और जिले की विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर 106 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख रुपये है। गुरुवार को पुलिस लाइंस के सभागार में आयोजित वार्ता में एसएसपी आदित्या लांग्हे ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में गुम हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज करने के लिए सीईआईआर पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडिंटिटी रजिस्टर) पोर्टल संचालित किया जा रहा है। जिस पर शिकायतकर्ता अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत स्वयं दर्ज कर सकते है। विभिन्न कंपनियों के 106 मोबाइल बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। जिले में अब तक कुल 1276 मोबाइल विभिन्न जिलों, राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बरामद किए जा चुके हैं। मौ...