सोनभद्र, फरवरी 21 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शनिवार को बेलवा डंडी जंगल मोरैला के पास 19 मवेशियों को बरामद कर लिया। दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो पशु तस्कर वेलवा डंडी जंगल मोरैला के रास्ते गोवंश को वध करने की नियत से बिहार सीमा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 19 गोवंश बरामद कर लिया। पुलिस ने गो-वध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.