पुलिस ने 18 ली. कच्ची शराब संग आरोपी किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 4 -- किच्छा। पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 18 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार रात दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते हुए ग्राम छिनकी, कुरैया, चकौनी होते हुऐ बरौड़ा की तरफ जा रहे थे। इस बीच पानी की टंकी के निकट पुलिस ने एक संदिग्ध को कट्टा कंधे पर रखकर ले जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम बंटी पुत्र रामपाल निवासी ग्राम चकौनी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.