बदायूं, अप्रैल 5 -- एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण में कार्रवाई की। शनिवार को थाना परिसर में कुल 16 मालों का विधिवत निस्तारण किया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई थी। क्षेत्राधिकारी बिसौली, नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के निस्तारण से थाने का रिकॉर्ड व्यवस्थित होता है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.