अलीगढ़, अगस्त 18 -- ​गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र में बकरा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 16 बकरियां और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह दिन के समय गांव-गांव घूमकर रेकी करता था और चोरी के लिए स्थान चिन्हित करता था। वारदात को अंजाम देने के लिए वे रात का समय चुनते थे। चोरी के दौरान वे आई-20 कार की नंबर प्लेट हटा देते थे या बदल देते थे, ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके। चोरी के बाद वे गाड़ी को किसी सुनसान जगह पर ...