चंदौली, अप्रैल 17 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नवहीं चौराहे के पास वध के लिए पैदल बिहार ले जाए जा रहे 14 गोवंशों को बरामद किया। वहीं एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगडी के रास्ते नवही चौराहे से धरौली मार्ग पर करीब 100 मीटर आगे पक्के मार्ग से पैदल हांककर वध के लिए बिहार ले जाये जा रहे 14 गोवंश बरामद कर लिए गए। वहीं तस्करी में संलिप्त गिरोह के एक सदस्य को को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया तस्कर सदर कोतवाली के नेगुरा ग्राम निवासी शम्भूनाथ चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- तीन मवेशी सहित दो तस्कर धराए पुलिस टीम में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ...