भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। गलती से दूसरे के बैंक खाते में पैसा जाने के मामले का पुलिस ने निस्तारण कर दिया। एक लाख 20 हजार रुपये वापस मिलने के बाद संबंधित ने पुलिस का आभार जताया। चौरी थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने प्रार्थना पत्र देने संग ऑनलाइन भी शिकायत किया था। कहा था कि 11 अक्तूबर 2025 को फोन पे के जरिए एक लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करते समय गलती से किसी दूसरे के बैंक खाते में चला गया था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए लिखा पढ़ी किया था। पुलिस ने पूरा पैसा वापस कराने का काम किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना/सेल विजय प्रताप सिंह, देवानंद सिंह, सदानंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.