हापुड़, दिसम्बर 17 -- थाना देहात पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को उसकी शत प्रतिशत 1.06 लाख रुपये की वापस करा दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलोक कॉलोनी निवासी दीपांशु गर्ग से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से करीब 1.06 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। ठगी का अहसास होने के बाद दीपांशु ने थाना देहात पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर थाना पर तैनात साइबर सेल टीम के अथक प्रयासों से उनकी शत प्रतिशत 1.06 लाख रुपये की नकदी को वापस कर दिया गया है। इस पर दीपांशु गर्ग ने थाना देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.