मुरादाबाद, जुलाई 25 -- कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को 1 किलो चरस सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी पर चरस बरामद हुई जिसे वह आसपास क्षेत्र में बेचने का कार्य करता है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा विनीत कुमार, कांस्टेबल गौरव सिंह, जितेंद्र कुमार को सूचना मिली कि अमरपुरकाशी चेक पोस्ट से विजयपुर फॉर्म के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से जा रहा है। पीछा करने पर वह तेजी से भागने लगा। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास काली पॉलीथिन में चरस बरामद हुई। जिसका वजन 1 किलो 43 ग्राम था। यह भी पढ़ें- चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा जेल पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कुंदरकी के गांव जलालपुर निवासी वसीम पुत्र महबूब बताया। उसने बताया कि यह चरस वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से लाकर फुटकर में बेचता है।...