बगहा, अप्रैल 18 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर शुक्रवार की देर रात्रि में शिकारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सघन छापेमारी की। हालांकि किसी भी होटल से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर के आवासीय होटल, गेस्ट हाउसों में अनैतिक गतिविधियों, सुरक्षा और अवैध धंधों को रोकने के लिए छापेमारी की गई। होटलों की सीसीटीवी,इंट्री एग्जिट रजिस्टर, बेड रूमों की जांच की गई है। एहतियातन होटलों की जांच की गई है। इस दौरान होटलों में ठहरे हुए व्यक्तियों से ठहरने की जानकारी ली गई और उनके कागजात की भी बारीकियों से जांच की गई। यह भी पढ़ें- जिले में सघन होटल-रेस्टोरेंट जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर साथ ही संदिग्ध लगने पर...