चंदौली, मार्च 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद । सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बिना हेलमेट के बाइक और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चहनियां क्षेत्र में सीओ ट्रैफिक और बलुआ पुलिस ने बिना हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों को हेलमेट पहनाया और उसके महत्व को बताया। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि बिना हेलमेट के चल रहे लोगों के साथ सड़क दुर्घटना आम हो गई है। सबसे ज्यादा खतरा हाइवे पर हो रहा है। लोगो को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सीओ ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट बांटा। इस मौके पर बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव, एसएसआई अनन्त भार्गव, एसआई बिनोद, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.