आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। दीदारगंज थाना की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को तमंचा के साथ पकड़ा है। चेकिंग के दौरान गुरुवार की शाम को पिपरौला गांव के पास से दीपक राजभर निवासी पिपरौला थाना दीदारगंज को पकड़ा। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। उसके विरुद्ध 11 मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...