रुडकी, मार्च 14 -- कलियर। क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलियर पुलिस ने कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। इस दौरान पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त चेतावनी दी। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने पूर्व में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को भी रडार पर रखा हुआ है। शनिवार को थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने क्षेत्र के 14 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली में तलब किया। यहां उनसे उनकी वर्तमान आजीविका और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.