रुडकी, अप्रैल 7 -- भगवानपुर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर परेड कराई। साथ ही समय-समय पर कोतवाली में आकर रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली के रिकार्ड में दर्ज सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई है। उनसे वर्तमान में वह क्या कर रहे हैं और कहां रह रहे हैं इसकी पूरी जानकरी ली गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई अपराध किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी अपने-अपने क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.