पुलिस ने हार्डकोर नक्सली सालुका कायम के घर पर चस्पा किया कोर्ट का इश्तेहार, सरेंडर करने का निर्देश
चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने चाईबासा न्यायालय के निर्देशानुसार सोनुवा थाना क्षेत्र कुदाबुरु गांव कायम टोला में स्थित हार्डकोर नक्सली सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम पिता - स्व साधुचरण कायम के घर पर कोर्ट का इश्तेहार चस्पा कर तीस दिनों के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों के उपस्थिति में यह इश्तेहार चस्पा किया। इसके अलावा गांव व उसके आसपास गांव-टोला के ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी दी। जिससे यह सूचना प्राचारित हो सके। सालुका कायम के उपर सोनुवा थाना कांड संख्या 57/2023 दिनांक 21 दिसंबर 2023 को नक्लस हिंसा से जुड़ी मामला दर्ज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.