नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CPJ) के समर्थक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर जमा हुए और उन्होंने खुद को हिंदुत्व का इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चार बड़ी बातों का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट, हत्या की कोशिश की धारा व SC-ST एक्ट की धाराएं भी बढ़ाने की बात कही है। साथ ही 72 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात कही है। इस बारे में सांसद चंद्रशेखर ने पुलिस अधिकारियों से हुई मुलाकात के बाद जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, 'हम अभी पुलिस के अधिकारियों से मिले हैं। आपने भी देखा, मैं...