मोतिहारी, जून 10 -- सुगौली। थानांतर्गत हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान कर हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी माली गांव के जयनाथ सहनी का पुत्र नरेश कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर विगत सोमवार को देशी कट्टा के साथ फोटो व वीडियो पोस्ट किया गया था। पुलिस के द्वारा वायरल पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान की गयी। जिसके बाद छापेमारी कर आरोपी नरेश कुमार की गिरफ्तारी की गयी। साथ ही उक्त मामले को लेकर पूछताछ की गयी। नरेश कुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए हथियार होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नरेश कुमार के बताये जगह की तलाशी कर हथियार भी बरामद कर लिया। नरेश कुमार को कानूनी प्रक्रिया कर न्यायिक हिरा...