मुरादाबाद, जून 2 -- थाना क्षेत्र के गांव में डेढ़ माह पूर्व युवक को घर से बुलाकर गंभीर घायल करने के आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के गांव संदलीपुर निवासी जगबीर सिंह पुत्र ओपी सिंह ने बताया 22 अप्रैल को उसके बेटे अनिकेत को भैंडी फरीदपुर निवासी काले ने फोन कर बुलाया। बताया कि देर रात को पता चला उनका बेटा अनिकेत संबंधपुर की पुलिया के पास गंभीर घायल पड़ा हुआ है। परिजनों ने जाकर देखा अनिकेत गंभीर घायल पड़ा हुआ था, उसने बताया काले ने उसे फोन कर बुलाया ,उसके भाई बिंदा व चेतरामपुर निवासी मनोज ने मिलकर उसे लोहे की राड से पीट कर गंभीर हालत कर दी। परिजनों ने उसे डीएमआर अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां पर उसकी हालत कई दिन गंभीर बनी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी काले व उसके भाई बिंदा को जेल भेज दिया था। थाना पुलिस ने म...