बिजनौर, मई 22 -- स्योहारा। पुलिस ने महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल में जलाई गई चिता के पास से अधजले शव के अवशेष और हड्डियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद अवशेषों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार 20 मई को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर चंडिका निवासी सतवीर सिंह ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन पिंकी की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पिंकी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से रात में रामगंगा क्षे...