बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता मुरवल गांव में दो दिन पूर्व सपा नेता की हत्या में आरोपी युवती व उसकी मां को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। दुष्कर्म की आशंका पर युवती की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। बबेरू, संवाददाता। मुरवल गांव में गुरुवार को शाम करीब तीन बजे 48 वर्षीय सुखराज प्रजापति ने शराब पी और पड़ोसी एक युवती के घर में घुस गया था। घर में युवती अकेले थी और उसकी मां खेत गई थी। आरोप है कि सुखराज ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवती ने वहीं कमरे में रखे फरसा से उसकी हत्या कर दी थी। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि शनिवार को युवती का मेडिकल कराया गया है। स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। मां व बेटी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.