हजारीबाग, मार्च 12 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिकरी पंचायत के पारनदी निवासी 30 वर्षीय तुलसी महतो हत्याकांड मामले में सिकरी ओपी पुलिस ने एक और नामजद प्राथमिक अभियुक्त दशरथ कुमार पिता महावीर महतो को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने इसके पहले भी तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें मीना महतो,बासुदेव महतो , सुरेंद्र महतो का नाम शामिल हैं। ज्ञात होगी कि तुलसी महतो 30 वर्ष को 2 मार्च की रात में लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दिया था।छापेमारी दल में सिकरी ओ पी प्रभारी रामकुमार राम, अजय भगत,समीर ओझा,अनूप किस्कू, निलेश लिंडा, चौकीदार सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.