पुलिस ने हत्याकांड के फरारी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
छपरा, मई 17 -- तरैया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मढौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव से हत्याकांड के फरारी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । उक्त फरारी अभियुक्त पटना जिले माधोपुर दियर गांव निवासी नीतीश कुमार बताया जाता है। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि वर्षों पहले टीकमपुर में उत्सव समारोह में आये ऑर्केस्ट्रा में गोली चलायी गयी थी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उक्त मामले में नीतीश आरोपित था और फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- पटना और नवादा में हुई हत्याओं में शामिल कुख्यात गिरफ्तार यह भी पढ़ें- वजीरगंज में हत्या के प्रयास का एक फरार अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.