संभल, मार्च 22 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धनूपुरा में रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता बगैर अनुमति गांव में बैठक की तैयारी कर रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची और वहां लगाए जा रहे टेंट को हटवा दिया और एक कार्यकर्ता को थाने ले गई। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर विरोध जताया। गांव धनूपुरा में रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के लिए बैठक के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। किसी ने बगैर अनुमति बैठक की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगाए जा रहे टेंट को हटवा दिया और संगठन के कार्यकर्ता को पड़कर थाने ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही दो पक्षों में विवाद चल रहा है। कार्यकर्ता को पकड़े जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.