श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती। विभिन्न स्थानों पर बुधवार शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की पुलिस ने सड़क की पटरी पर कब्जा जमाए दुकानदारों को पटरी खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे लगे ठेले, रेहड़ी, दुकानों व खड़े वाहनों को हटवाया गया। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि यातयात को सुगम बनाने के लिए थाना क्षेत्र में सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। अतिक्रमण दूर होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...