लातेहार, मई 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदिशक्ति महाबीर मंदिर सड़क पर दोनो तरफ खड़ी ऑटो को पुलिस ने सोमवार को हटाया। लोगो से पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर के पास सड़क पर दोनो तरफ कई ऑटो को बेतरतीब ढंग से खड़ी की जाती है। लोगो और वाहनों को आने - जाने में काफी दिक्कत होती है। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पट खड़ी कई ऑटो को हटाया। कहा कि जिस ऑटो का नम्बर रहता है,सिर्फ वही ऑटो सड़क किनारे आकर खड़ी की जायेगी। पुलिस ने बताया कि यदि सड़क पर लाकर ऑटो लगाई जाती है तो वैसे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि सड़क पर कई ऑटो खड़ी करने का समाचार कई बार हिंदुस्तान ने भी प्रकाशित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...