छपरा, मार्च 11 -- छपरा, हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पीछे से पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान कटरा मोहल्ला निवासी विकास के रूप में की गई है। भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रव...