पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपी दबोचा
रुद्रपुर, मई 25 -- किच्छा। पुलिस ने लालपुर में 10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ लालपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा वाली गली में एक संदिग्ध को देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम गुरुदीप सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह निवासी लालपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपी दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.