मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। नई मंडी कोतवाली प्र्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पचैंडा रोड से रोजू उर्फ अज्जु निवासी नसीरपुर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 21.21 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। पुलिस आरोपी को स्मैक सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश में जुटी हुई है। पिस्टल व तमंचे समेत दो आरोपी गिरफ्तार नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पिस्टल व तमंचे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान दिव...