रामगढ़, जून 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने सोमवार को अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने छात्र छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने अपराध से बचाव और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने यातायात के नियम, बाल विवाह, डायन प्रथा, डायल 112 के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्कूली छात्रों को नए कानूनों और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की भूमिका के बारे में समझाया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर पुलिस उन्हें परेशान नहीं करेगी। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों में सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी, ताकि समय पर पुलिस सहायता मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और ...