समस्तीपुर, मार्च 30 -- विद्यापतिनगर,। थाना के साहिट पंचायत के राजा चौक के निकट वार्ड 10 से शनिवार की संध्या पुलिस ने छापेमारी कर सोलह कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही छापेमारी कर दिनेश पासवान के पुत्र धंधेबाज बिट्टू कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया गया है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वार्ड दस में बिट्टू कुमार के घर के निकट अवैध विदेशी शराब रखा हुआ है जिसे धंधेबाज हटाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार, थाना पुलिस सुकेश कुमार और जिन्नात प्रवीण के साथ पहुंचे। इस बीच शाम की गश्ती टीम भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस को देखते ही धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस ने धंधेबाज दिनेश पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.