मेरठ, फरवरी 18 -- रोहटा। थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो स्कूल व मकान की छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी गई सोलर प्लेट बरामद कर ली। बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर की रात को भोला रोड पर रेस सिटी निवासी विकास पुत्र राजेन्द्र के मकान तथा रोहटा गांव में पीएम उ.प्रा. विद्यालय परिसर में लगी सोलर प्लेट चोरी हो गई थी जिनका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। सोमवार रात पूठ चौकी प्रभारी हरिमोहन गौतम पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलपुर मढ़ी के निकट तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.