वाराणसी, अप्रैल 28 -- शिवपुर। पुलिस ने सोमवार को डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजेश कुमार यादव शांति नगर कॉलोनी तरना में रहते हैं। अपनी मां का खाता खुलवाने के लिए 25 अप्रैल को एसबीआई शिवपुर शाखा प्रबंधक वाराणसी का मोबाइल नंबर गूगल से सर्च किया। गूगल से मिले नंबर पर फोन किया। सामने वाले ने अपना नाम आशीष कुमार बताया और बोला कि मैं एसबीआई बैंक शिवपुर के ब्रांच मैनेजर हूं। उसने एपीके फाइल डाउनलोड कराया और मेरा नेट बैंकिंग का डिटेल मांगा। इसके बाद मेर खाते से डेढ़ लाख रुपये कट गए। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...