देहरादून, दिसम्बर 5 -- हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने धारीवाला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। 42 वर्षीय ग्रामीण सुरेश को उसी के भतीजे ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने 24 वर्षीय सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील ने पहले चुन्नी से गला दबाकर अपने चाचा की हत्या की और फिर चुन्नी को लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देना चाहा। लेकिन पुलिस की सख्ती से पूछताछ ने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक बीती दो दिसंबर को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धारीवाला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक शादीशुदा नहीं था और परिवारजन घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.