हाजीपुर, मार्च 16 -- राघोपुर। संवाद सूत्र वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की दोपहर में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा जंगलों में संचालित 12 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 40,000 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। उक्त कार्रवाई रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक द्वारा की गई है। कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुकुमारपुर दियारा में 12 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 40,000 हजार लीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.