पुलिस ने सीमा क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
चम्पावत, जुलाई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पुलिस की ओर से भारत-नेपाल सीमा मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव और सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पिलर संख्या-सात पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मानव तस्करी की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय अपराध है, जिसकी रोकथाम में आमजन की सतर्कता और समय पर सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों, बाल श्रम निषेध, नशे के दुष्परिणाम तथा विश्व स्तर पर बढ़ती मानव तस्करी की चुनौती पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विवेकानंद विद्या मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.