अल्मोड़ा, मार्च 11 -- पुलिस ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सत्यापन, नशा उन्मूलन और साइबर सुरक्षा आदि विषयों की जानकारी दी। एसओ प्रमोद पाठक ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों और घरेलू नौकरों का सत्यापन कराने को कहा। युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए सहयोग मांगा। इसके अलावा विभिन्न कानूनी जानकारियां भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...