आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने साइबर फ्रॉड का 15 हजार रुपये वापस कराया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर तीन माह पूर्व 15 हजार की साइबर ठगी की गयी थी। पीड़िता ने इस संबंध में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उप निरीक्षक विश्वजीत पांडेय ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद पीड़िता के खाता में रुपये वापस कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...