आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़। गंभीरपुर निवासी राजकिशन भारती के बैंक के खाते से साइबर ठगों ने 61900 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने तीन अप्रैल को साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रुपये होल्ड करा दिए। सम्बंधित बैंक से संपर्क कर पुलिस ने साइबर ठगी के 61900 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...